फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on BJP leader and his son near police post, commotion

Meerut News: पुलिस चौकी के करीब भाजपा नेता और उनके बेटे पर फायरिंग, हंगामा

Wed, 24 Jul 2024 07:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Firing on BJP leader and his son near police post, commotion
- दो साझेदारों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन

- दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर चल रहा है पुराना विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी और उनके बेटे मानिक उर्फ चीकू पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना सुभारती पुलिस चौकी के करीब की है। भाजपा नेता ने अपने दो साझेदारों पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंसल कालोनी के रहने वाले उपेंद्र चौधरी व्यापारी नेता है और भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं और बेटे मानिक वेदव्यासपुरी में नट बनाने की फैक्टरी यूएस इंटरप्राइजेज चलाते हैं। उपेंद्र चौधरी का संपत्ति में पार्टनर नितिन अग्रवाल और मोहित कुमार गोयल से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि मंगलवार को भी दोनों पक्षों में ऑफिस में पूरे दिन विवाद चला।
विज्ञापन

एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। टीपी नगर पुलिस भी विवाद निपटाने के लिए पहुंची थी लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि व्यापारी व उनका बेटा मंगलवार रात वेदव्यासपुरी से अपने घर अंसल कालोनी मोदीपुरम स्कार्पियो में सवार होकर जा रहे थे। चीकू कार चला रहा था। इसी दौरान उनकी कार पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे आगे का शीशा टूट गया। हालांकि पिता-पुत्र दोनों बच गए। वेदव्यासपुरी पहुंचने के बाद जानकारी टीपी नगर पुलिस को दी गई। लेकिन मामला जानी थाना क्षेत्र का होने के कारण जानी पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी सरदार दलजीत सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराने की अधिकारियों से मांग की जाएगी।
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि जानी पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article