फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on BJP division president

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग

Wed, 23 Oct 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Firing on BJP division president
मोदीपुरम। मीठेपुर गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में वह बाल बाल बचे। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम, इंचौली व गंगानगर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पेंट व्यापारी अमरपाल सैनी भाजपा में लावड़ मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह अपनी गाड़ी से मोदीपुरम पेंट लेने जा रहे थे। लावड़ सोफीपुर मार्ग पर रजवाहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर फायरिंग कर दी। गोली उनकी कार में लगी। राहगीरों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। कार्यकर्ता अमरपाल सैनी के साथ गंगानगर थाने पहुंचे और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान का कहना है कि बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना गंगानगर क्षेत्र की थी, पीड़ित ने वहां तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed