फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on a moving milk van; driver and companion narrowly escape

Meerut News: चलती दूध गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे चालक और साथी

Sun, 26 Apr 2026 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Firing on a moving milk van; driver and companion narrowly escape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। हर्रा से सरधना की ओर दूध लेकर आ रही एक पिकअप गाड़ी पर अज्ञात कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में चालक और उसका साथी किसी तरह जान बचाकर सुरक्षित निकले। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बा हर्रा निवासी मोहम्मद जाहिद ने बताया कि 24 अप्रैल की रात उनका भतीजा वसीम पुत्र शाहिद अपने साथी समी आफताब के साथ दूध की गाड़ी लेकर सरधना आ रहा था। उनका वाहन भूनी मार्ग से आगे चंदना भट्ठे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक किया और उनकी गाड़ी के आगे वाहन लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि कार सवार युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को भांपते हुए पिकअप चालक ने वाहन नहीं रोका और तेजी से आगे बढ़ा दिया, जिससे दोनों लोग सुरक्षित बच गए। बताया गया कि फायरिंग के दौरान वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed