फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on a farmer going to the field in Pathauli

पाथौली में खेत पर जा रहे किसान पर फायरिंग

Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Firing on a farmer going to the field in Pathauli
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पाथौली में सोमवार की शाम खेत पर जा रहे किसान पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। किसान ने मौके पर बाइक को छोड़कर अपनी जान बचाई। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव पाथौली निवासी भूपेंद्र पुत्र रामपाल ने बताया कि वह सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने खेत पर जा रहा था। खेत में बैठे आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। किसान ने मौके पर बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकुश पुत्र गजेंद्र व एक अज्ञात हमलावर को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पिता-पुत्र सहित पांच के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी व वादी पक्ष के बीच पहले भी फायरिंग की घटना हुई थी। बताया गया कि भूपेंद्र पक्ष से तीन लोग जेल में बंद हैं। इसे लेकर समझौते का दबाव बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि किसान पर कोई फायरिंग नहीं हुई है। तमंचे के साथ युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed