{"_id":"60297fa28ebc3ee8ef00a8e6","slug":"firing-in-the-house-on-suspicion-of-witchcraft-in-salempur-village-kithor-news-mrt5253970156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर गांव में जादू टोना करने के शक में घर में घुसकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर गांव में जादू टोना करने के शक में घर में घुसकर की फायरिंग
विज्ञापन

खरखौदा। जादू टोना कराने को लेकर गांव सलेमपुर में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान में घुसकर जमकर फायरिंग की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।
खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल के अनुुसार, गांव सलेमपुर में उमरदीन पुत्र फैयाज व महराज पुत्र फारूख दोनों एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है। उमरदीन के अनुसार, रविवार को वह अपने नलकूप पर जा रहा था। रास्ते में मिले महराज से उसकी कहासुनी हो गई। जिसमें मेहराज ने उमरदीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता पर उसने जादू टोना करा रखा है। उसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में महराज अपने भाइयों सरताज, सरफराज व डब्बू के साथ लाइसेंसी बंदूक व अवैध हथियारों के साथ उमरदीन के घर में घुस गया तथा जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। पीड़ित पक्ष द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी वहां से भाग गए। बाद में आरोपियों ने अपने मकान की छत से उमरदीन के मकान की ओर कई राउंड फायरिंग की। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कई खोके बरामद किए हैं। पुलिस ने उमरदीन की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।