फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in Dheerkheda many injured including village head

धीरखेड़ा में फायरिंग ग्राम प्रधान सहित कई घायल

Sat, 22 Oct 2022 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Firing in Dheerkheda many injured including village head
धीरखेड़ा में फायरिंग ग्राम प्रधान सहित कई घायल
विज्ञापन

खरखौदा। गांव धीरखेड़ा में शुक्रवार को चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष व विपक्ष पार्टी में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। जिसमें ग्राम प्रधान सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। थाना पहुंचे ग्राम प्रधान और उसके बेटे को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस किसी भी जानकारी से इन्कार कर रही है।

क्षेत्र के गांव धीरखेड़ा में ग्राम प्रधान विरेंद्र कुमार व हारे हुए प्रत्याशी भीम सिंह गुर्जर में चुनावी समय से ही रंजिश चली आ रही है। ग्राम प्रधान के अनुसार शुक्रवार को जब वह अपने बेटे के साथ धीरखेड़ा गांव के ही माजरा नए गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए गया था। जहां पहले से ही मौके पर मौजूद विपक्ष के कई लोगों ने पूर्व में किए गए ग्राम प्रधान निधि से कार्यों की जांच होना बताकर जांच पूरी न होने तक कोई भी विकास कार्य कराने का विरोध किया। जिसमें दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट व फायरिंग हुई जिसमें ग्राम प्रधान व उसका बेटा तथा दूसरे पक्ष से कृष्ण व अमित घायल हो गए। थाना पहुंचे ग्राम प्रधान व उसके बेटे को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर जांच को मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed