{"_id":"61dc9c38b27d702e3c2ba2ca","slug":"firing-in-chhajjupur-in-despute-of-land-meerut-news-mrt5729423146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मे पानी के लगाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मे पानी के लगाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली,दो घायल
विज्ञापन
खेत में पानी लगाने को लेकर चली गोली, दो घायल
परतापुर। छज्जूपुर गांव में खेतों में पानी पानी लगाने को लेकर हुए विवाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।
छज्जूपुर गांव निवासी राजेंद्र और महिपाल का पिछले कई महीनों से खेतों में पानी लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर शाम अपने खेत से बुग्गी निकाल रहे किसान राजेंद्र के साथ महिपाल पक्ष ने गाली-गलौज कर दी। मामला बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें महिपाल के छोटे भाई सुशील व राजेंद्र घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि देर रात तक कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।