फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing in bunkar nagar 40 round fire

लिसाड़ी गेट में ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्यारोपी को लगी गोली

Sat, 18 Dec 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
firing in bunkar nagar 40 round fire
बुनकर नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्यारोपी को लगी गोली
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद बुनकर नगर में दो पक्षों में विवाद के कारण 40 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान सराय बहलीम निवासी हत्यारोपी नदीम के सीने में गोली लगी। वर्ष 2003 में हत्या के मामले में नदीम जेल जा चुका है। कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। घायल को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस विवेचना कर रही है।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बुनकर नगर में जरनेल का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार को जरनेल का पड़ोसी हमजा से विवाद हो गया था। जरनेल के बेटे जफर को हमजा ने पीट दिया था। इस बात को लेकर दोनो पक्षों ने एक-दूसरे को धमकी दी थी। सराय बहलीम कोतवाली का रहने वाले नदीम का भांजा हमजा है।
विज्ञापन

नदीम उससे से मिलने शुक्रवार को उसके घर गया था। इस दौरान जरनेल के परिवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नदीम के सीने में गोली लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में सलमान गैंग के सदस्य का भी नाम आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली के मुताबिक नदीम का पारिवारिक विवाद चल रहा है। नदीम खरखौदा थाने से जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस के मुताबिक नदीम शातिर अपराधी है और सलमान गैंग का सदस्य होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि इस घटना में सलमान गैंग का नाम सामने आया है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed