फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing at woman's house in Karnaval, police recovered kiosks, accused of assault on relative

करनावल में महिला के मकान पर फायरिंग, पुलिस ने खोखे बरामद किए, रिश्तेदार पर हमले का आरोप

Sat, 15 Oct 2022 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Firing at woman's house in Karnaval, police recovered kiosks, accused of assault on relative
करनावल में महिला के मकान पर फायरिंग, पुलिस ने खोखे बरामद किए, रिश्तेदार पर हमले का आरोप
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी महिला पर फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके से मिले खोखे कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर फायरिंग का आरोप लगाया है। जबकि आसपास के लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनने से इन्कार किया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
कस्बा करनावल निवासी रीना दहिया पत्नी अमित ने शुक्रवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उसके मकान पर बाइक सवार दो व्यक्तियों ने फायरिंग की। गोली मकान की दीवार में जाकर टकराई। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मकान के अंदर से 315 बोर के दो खोखे व बुलेट बरामद की। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थाने पहुंचकर महिला ने अपने ही एक रिश्तेदार पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मौके पर मिले खोखे प्रथम दृष्टया पुराने प्रतीत हो रहे हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब में भिजवाया जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed