फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing at the village head's house in Pali, panic in the village

Meerut News: पाली में प्रधान के घर पर गई फायरिंग गांव में दहशत

Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Firing at the village head's house in Pali, panic in the village
ग्राम प्रधान के घर से बाहर फायरिंग करते लोग स्रोत सीसीटीवी फुटेज
30 राउंड से अधिक की फायरिंग, धड़ाधड़ गोली की आवाज से दहशत में आए ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव पाली में ग्राम प्रधान के घर पर बृहस्पतिवार की देर रात कुछ लोगों ने पिस्टल से करीब 30 से ज्यादा राउंड फायर किए। इससे पूरा गांव दहशत में आ गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले आरोपी भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव पाली निवासी सरिता पत्नी लोकेंद्र वर्तमान में ग्राम प्रधान है। ग्राम प्रधान के पति लोकेंद्र ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने अपनी रंजिश निकालने के लिए उनके घर पर बृहस्पतिवार की देर रात जान से मारने की नीयत से 30 से अधिक फायर किए। आधी रात गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। किसी ने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं दिखाई। पीड़ित परिवार के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने मौके गोलियों के कुछ खोखे भी बरामद किए। इस मामले में ग्राम प्रधान के परिजन ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दोनों पक्षों में रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही को सीओ पंकज लवानिया भी ग्राम प्रधान के आवास पर पहुंचे और मामले से संबंधित जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर
सतेंद्र ने थाने पर तहरीर में बताया कि उसकी भाभी सरिता वर्तमान में ग्राम प्रधान हैंं। 22 अगस्त को गांव के प्राथमिक विद्यालय में सरकारी कार्य चल रहा था। कुछ मजदूर काम कर रहे थे। गांव का ही एक व्यक्ति आसपास के गांव के कुछ लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट की। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज है। फिर उक्त तीनों लोगों ने रात्रि में उनके घर पर आकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इससे वह और उसका परिवार बाल-बाल बचा। इसका वीडियो फुटेज भी उनके पास है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके साथ अभद्रता और जाति सूचक शब्दों का लगातार प्रयोग करते हैं। दबंग होने के कारण लगातार धमकी दे रहे हैं। उसके भाई लोकेंद्र को हस्तिनापुर में उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग भी की। उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



जांच कर की जाएगी सख्त कार्रवाई
दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। इसका मामला थाने पर दर्ज है। अब गोली चलाने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि करीब आठ राउंड गोलियां चलाई गई हैं। आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -पंकज लवानिया, सीओ, मवाना

ग्राम प्रधान के घर से बाहर फायरिंग करते लोग स्रोत सीसीटीवी फुटेज

ग्राम प्रधान के घर से बाहर फायरिंग करते लोग स्रोत सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed