फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing at night in Kurali village created panic among villagers

Meerut News: गांव कुराली में रात में फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत

Fri, 03 Oct 2025 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Firing at night in Kurali village created panic among villagers
गांव कुराली में गोली चलने की घटना की जांच करती पुलिस
जानीखुर्द। गांव कुराली में शुक्रवार की रात अज्ञात कार सवार अज्ञात युवकों ने गांव के मुख्य मार्ग पर कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

गांव कुराली में अज्ञात कार युवकों ने गांव के मुख्य मार्ग पर कई राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार सवार युवक मौके से सिवाल की ओर भाग निकले। गोली लगने से रास्ते में खड़ा गांव कुराली निवासी विपिन बाल-बाल बचा। गोली चलने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना को लेकर कार सवार युवकों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीण कार सवार युवकों के बारे में कुछ नहीं बता पाए। देर रात तक गांव में पुलिस घटना को लेकर जांच में करने में लगी थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। गाेली चलाने वालों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed