फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing after Conflict in wedding ceremony at Sahatanpur and three people injured

सहारनपुर: शादी समारोह में जमकर पथराव, फायरिंग, महिला सहित तीन घायल

Sat, 09 Mar 2019 10:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Firing after Conflict in wedding ceremony at Sahatanpur and three people injured
शादी समारोह में पथराव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के सांपला गांव में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


देवबंद में सांपला गांव निवासी उस्मान और जुल्फिकार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को उस्मान की चचेरी बहन की लबकरी गांव से बारात आई हुई थी। परिवार के लोग मेहमानों की देखरेख में लगे थे। आरोप है कि जुल्फिकार पक्ष के किसी व्यक्ति ने घर के बाहर खड़े उस्मान के चचेरे भाई गय्यूर के साथ अभद्रता कर दी। इसे लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। बाद में दोनों पक्षों के लोग वहां इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन

आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पहले तो पथराव किया और उसके बाद फायरिंग की गई। पथराव में उस्मान पक्ष का दानिश, इसराना सहित तीन लोग घायल हो गए जबकि कई मेहमानों का घायल होना भी बताया गया है। फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। 

इस बीच, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed