फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fireing on bjp member

भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग, पार्षद का भाई गिरफ्तार, हंगामा

Fri, 28 Jul 2017 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 28 Jul 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
fireing on bjp member
भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग

टेंपो चालकों से अवैध वसूली को लेकर भाजपाइयों के बीच चल रहे विवाद ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। भाजपा पार्षद के भाई ने भाजपा नेता के शोरूम पर पहुंचकर कार्यकर्ता पर फायरिंग कर दी। शोरूम में मौजूद लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सरधना रोड पर टेंपो चालकों से सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में दबंग लोगों द्वारा रोजाना तीन सौ रुपये की अवैध वसूली को लेकर शिकायतें आ रही हैं। एक टेंपो चालक ने भाजपा पार्षद सेंसरपाल से यासीन नाम के ठेकेदार की तो दूसरे चालक ने पार्षद के भाई पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत अपने परिचित भाजपा कार्यकर्ता राजेश खन्ना से की थी। आरोप है कि पार्षद द्वारा विरोध करने पर राजेश ठेकेदार की पैरवी करने बुधवार को थाने पहुंचा था। जिसके विरोध में पार्षद के भाई रविंद्र पुत्र नवाब सिंह निवासी नंगलाताशी ने बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा नेता नीरज मित्तल के फर्नीचर शोरूम पर पहुंचकर वहां मौजूद राजेश पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि राजेश को गोली नहीं लगी।

विज्ञापन

फुटेज देखकर नहीं मानी सिफारिश

fireing on bjp member
थाने पहुंचे दोनों पक्ष के लोग

शोरूम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिसकर्मियों ने भी कह दिया कि भाजपा सरकार में खुद भाजपाई ही खुलकर दबंगई कर रहे हैं। पार्षद ने भाई को छुड़ाने के लिए काफी सिफारिश की। लेकिन इंस्पेक्टर ने नहीं मानी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल के अनुसार फुटेज में आरोपी रविंद्र फायर करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। राजेश की तहरीर और फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से पिस्टल, तीन खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed