फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fireing

युवती से छेड़छाड़, फायरिंग

Thu, 31 Mar 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 31 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
fireing
सूरजकुंड पर हुई छेड़छाड़ के बाद पुलिसकर्मियों से उलझते भाजपा नेता विनीत शारदा। - फोटो : अमर उजाला
बेगमब्रिज रोड पर स्कूटी सवार युवती पर कमेंट करने को लेकर सूरजकुंड स्थित पशु चिकित्सालय के पास बुधवार रात दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के कार सवार आरोपी युवकों के हमले में भाजपा नेता और उनका भाई घायल हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदायों के बीच पथराव हो गया। आरोपी युवक हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। 
विज्ञापन

 

बंशीपुरा सूरजकुंड निवासी भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय बुधवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्तों के साथ रिट्ज कार से औघड़नाथ मंदिर जा रहे थे। बेगमब्रिज रोड पर उनकी कार के आगे एक होंडा सिटी कार चल रही थी। इस बीच कार के बराबर से स्कूटी सवार दो युवतियां निकलीं। स्कूटी के पीछे बैठी युवती आइसक्रीम खा रही थी। उसे देखकर होंडा सिटी सवार युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिसका वेद प्रकाश ने विरोध कर दिया। कार सवार युवकों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला निपटा दिया था।

विज्ञापन


करीब आधा घंटे बाद वेदप्रकाश जब लौटते समय सूरजकुंड स्थित पशु चिकित्सालय के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद होंडा सिटी कार सवार युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। इसकी जानकारी पर वेद प्रकाश के भाई चिराग पांडेय आधा दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंच गए। उधर, आरोपी युवकों के पक्ष में शाहपीर गेट से भी कुछ युवक पहुंच गए और दोनों पक्षों में पथराव हो गया। उधर, दो समुदायों के बीच बखेड़े की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन, सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार और कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाने पर भाजपाइयों का हंगामा 
होंडा
सिटी सवार आरोपी दूसरे समुदाय के थे। इसकी जानकारी लगने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले पशु चिकित्सालय के पास और फिर थाना सिविल लाइन पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोग पहले उनकी बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ करेंगे और फिर विरोध करने पर उनके लोगों से मारपीट और पथराव करेंगे। चिराग ने आरोपियों की कार का नंबर पुलिस को बताया। जिसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। 

 

छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी 
थाने
पहुंचे भाजपा नेता सुरेश जैन रितुराज, विनीत शारदा, विवेक वाजपेयी, वीनस शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, राजकुमार मुन्ना आदि ने हंगामा किया। विनीत शारदा की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। भाजपाइयों ने कहा कि छेड़छाड़ बर्दाश्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे। 
 

सीमा विवाद में उलझी पुलिस 
यह
वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई है। इसके बावजूद सिविल लाइन पुलिस मामले को दूसरे थाना क्षेत्र में होना बताने लगी। जिस पर दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद को लेकर बहस हुई। बाद में एसपी देहात और सीओ ने पुलिस को हड़काया, तब जाकर सिविल लाइन पुलिस ने भाजपाइयों की तहरीर पर केस दर्ज किया। 


 

गण्यमान्य लोगों से मामला संभाला 
सांप्रदायिक
तनाव को देखते हुए दोनों समुदाय के स्थानीय गण्यमान्य लोगों ने अपने-अपने समुदाय के लोगों को वहां से हटाकर मामले को संभाला। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि सही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed