फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firecrackers illegal stock of twenty five crore in meerut without renewal of licenses

पटाखों का 25 करोड़ का अवैध स्टॉक, आतिशबाजी लाइसेंसों का नहीं हुआ नवीनीकरण

Sun, 28 Oct 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Oct 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
firecrackers illegal stock of twenty five crore in meerut without renewal of licenses
आतिशबाजी के दौरान आग लगने से पांच साल के बच्चे की मौत - फोटो : Demo Pic

दिवाली पर आतिशबाजी को लेकर विशेष उत्साह होता है। मेरठ में पिछले साल सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी के बाद जिला प्रशासन ने सारे लाइसेंस निरस्त व निलंबित कर दिए थे। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने विशेष शर्तों के साथ आतिशबाजी चलाने की छूट दी है। लेकिन अभी तक भी जिला प्रशासन से इस तरफ कोई निर्देश न मिलने पर जिले में करोड़ों की आतिशबाजी का स्टॉक अवैध है। 

विज्ञापन


जिले में करीब 30 लोगों के पास स्थायी लाइसेंस हैं। जिन्हें अधिकतम पांच किलो विस्फोटक सामान के साथ आतिशबाजी बनाने की अनुमति है। ये लोग अपने पास आतिशबाजी का स्टॉक करते हैं। दिवाली पर कुछ लोगों को शर्तें पूरी करने पर थोक विक्रेता का लाइसेंस दिया जाता है, तो बड़ी संख्या में व्यापारी फुटकर बिक्री का लाइसेंस लेते हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल कार्रवाई 
पिछले साल प्रशासन ने सभी 30 स्थायी लाइसेंस निलंबित कर दिए थे, जिन्हें अब तक बहाल नहीं किया है। इन 30 लोगों के अतिरिक्त पचास से ज्यादा ने थोक में आतिशबाजी का स्टॉक इस उम्मीद पर किया हुआ है कि वह लाइसेंस प्राप्त कर लेंगे। जिले में आतिशबाजी का 25 करोड़ का स्टॉक जमा है। क्योंकि सस्ते खरीदने के लालच में व्यापारी दिवाली से स्टॉक जमा कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश जारी नहीं 
आतिशबाजी का लाइसेंस कलक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग से जारी होता है। लेकिन अभी तक शस्त्र अनुभाग को इस संबंध में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पिछले साल मंडलायुक्त ने सख्ती के साथ रोक लगाने का आदेश दिया था। लेकिन मंडलायुक्त कार्यालय से भी इस संबंध में अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed