{"_id":"6a39580e1dcbcc5e150859eb","slug":"firecracker-factory-owner-and-contractor-sent-to-jail-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1225312-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पटाखा फैक्टरी मालिक और ठेकेदार को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पटाखा फैक्टरी मालिक और ठेकेदार को जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुरलीपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका होने पर प्रकाश में आई फैक्टरी के संचालक और ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस दबिश दे रही हे।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर में अवैध रूप से चल रही आतिशबाजी के पटाखे बनाने की फैक्टरी में रविवार को अचानक हुए धमाके से लगी आग को ग्रामीणों ने किसी तरह से काबू पाया था। सूचना पर मुंडाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पटाखा फैक्टरी के मालिक भूपेंद्र तोमर, पटाखा ठेकेदार अमित को हिरासत में ले लिया। सीओ किठौर राम प्रकाश और नायब तहसीलदार विनीता चौहान भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में फोरेंसिक टीम और मुंडाली पुलिस द्वारा बारूद आदि सामग्री के सैंपल लिए गए तथा पटाखा बनाने की सामग्री को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर मुरलीपुर के तालाब के पास जेसीबी से गड्ढा कराकर दबाया गया।
सीओ ने बताया कि भूपेंद्र तोमर से फैक्टरी के बारे में पूछताछ में उसने बताया कि उसके पानीपत निवासी राजा को फैक्टरी संचालित करने के लिए दी थी। पटाखा बनाने की सामग्री के संबंध में उसने बताया कि हाशिम, नवाब पानीपत द्वारा उसको बारूद आदि सामग्री सप्लाई करता था।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि भूपेंद्र तोमर व अमित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पुलिस अन्य आरोपी राजा, हाशिम, नवाब की तलाश में लगी है।
-- -- -- -- -- -- -- --