फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firearm recovered from field three days after farmer's murder

किसान की हत्या के तीन दिन बाद खेत से तमंचा बरामद

Sat, 07 Aug 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Firearm recovered from field three days after farmer's murder
किसान की हत्या के तीन दिन बाद खेत से तमंचा बरामद
विज्ञापन

जानीखुर्द। तीन दिन पूर्व पशुओं के लिए खेत में चारा ले गए टिकरी निवासी किसान परविंद्र की हत्या के मामले में शुक्रवार को घटनास्थल के नजदीक से ग्रामीणों को एक तमंचा मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटना को लेकर कई लोगों से पूछताछ भी की है।

गांव टिकरी निवासी परविंद्र उर्फ कलवा (30) पुत्र ओमपाल बुधवार शाम गंगनहर किनारे अपने खेत से पशुओं के लिए ज्वार लेने गया था। उसके खेत के आसपास काम कर रहे किसानों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचे तो परविंद्र खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला था। उसके सिर में गोली लगी थी। किसानों ने खेत से तीन युवकों को भागते हुए देखा। अस्पताल ले जाते समय परविंद्र की मौत हो गई थी। शुक्रवार को ग्रामीणों को घटनास्थल के पास झाड़ियों में एक तमंचा पड़ा मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर ग्रामीणों के साथ घटनास्थल के आसपास छानबीन की। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को कई व्यक्तियों से घटना को लेकर पूछताछ भी की है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed