फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firearm factory caught again in Lisadigate

UP: मेरठ में फिर पकड़ी तमंचा फैक्टरी, सर्विलांस टीम ने एक आरोपी दबोचा, भारी मात्रा में पिस्टल

Sat, 29 Oct 2022 04:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेसी, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 04:28 PM IST
सार

मेरठ में फिर से तमंचा फैक्टरी पकड़ी गई है। सर्विलांस टीम ने एक आरोपी भी दबोचा है। इसके अलावा टीम ने भारी मात्रा में पिस्टल बरामद की है।

विज्ञापन
Firearm factory caught again in Lisadigate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा में शुक्रवार रात सर्विलास टीम ने छापा मारकर एक और तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां डेयरी के अंदर तमंचे और पिस्टल बनाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने मौके एक आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में तमंचे व अधबने हथियार बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार को भी एसओजी ने लिसाड़ीगेट में एक तमंचा फैक्टरी पकड़ी थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि लिसाड़ीगेट पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार शाम सर्विलांस टीम ने लक्खीपुरा में दबिश देकर दूध की डेयरी में तमंचा फैक्टरी पकड़ी। पूछताछ में आरोपी शाहनवाज ने बताया कि दो साल से तमंचा बनाने का काम कर रहा है। तीन से पांच हजार रुपये तमंचा बेच देता था। आगामी चुनाव को लेकर उसके पास हथियारों का बड़ा ऑर्डर आया था। आरोपी तमंचा बेचने के लिए सोशल मीडिया का भी प्रयोग करता था। पुलिस को आरोपी के मोाबाइल से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर देररात कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन


चार महीने में एक हजार तमंचे बेच चुका था इरशाद
माधवपुरम पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार रात को एससोजी व ब्रह्मपुरी पुलिस ने एक कारखाने में चल रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। मौके से एक आरोपी बागपत अड्डा निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया था। उसका साथी बाबर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस का दावा है कि इरशाद बीते चार महीने में एक हजार से ज्यादा तमंचे बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कोरोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज

सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह ने बताया कि इरशाद ने माधवपुरम सेक्टर तीन में किराये का मकान ले रखा था। यहां स्प्रिंग बनाने की आड़ में तमंचे बनाकर बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया तो मौके से तमंचे बनाने के उपकरण के साथ छह तमंचे बरामद हुए थे। पूछताछ में इरशाद ने बताया कि एक तमंचा चार से पांच हजार रुपये में बेचता था। फरार आरोपी बाबर की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में धर्मांतरण का मामला: 400 गरीब हिंदू परिवारों को बनाया ईसाई, महिला समेत पांच गिरफ्तार, थाने पर हंगामा

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed