फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire started from gun shop near banquet hall

Meerut News: आतिशबाजी की चिंगारी से बैंक्वेट हॉल के पास झाड़ियों में लगी आग

Sat, 22 Nov 2025 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Fire started from gun shop near banquet hall
मेरठ। परतापुर बाईपास पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल के बगल में खाली प्लाट में लगी झाड़ियों में शुक्रवार दोपहर आतिशबाजी से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। इससे बैंक्वेट हॉल में चल रहे एक वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बैंक्वेट हॉल में एक वैवाहिक समारोह आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम के दौरान की जा रही आतिशबाजी से निकली चिंगारियां पास के खाली प्लाट में खड़ी सूखी झाड़ियों पर गिरीं। इससे यहां आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और लपटें ऊंची उठने लगीं। लोगों ने तुरंत अपने वाहनों को आग से दूर हटाना शुरू कर दिया। बैंक्वेट हॉल के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन अधिकारी विश्वास गर्ग ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग को झाड़ियों से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। आतिशबाजी के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed