{"_id":"5ddc04ad8ebc3e54e8092a1a","slug":"fire-s-in-a-gypsy-car-on-highway-road-in-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाईवे पर चलती जिप्सी में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाईवे पर चलती जिप्सी में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 25 Nov 2019 10:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
जिप्सी में लगी आग को बुझाता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड पर अचानक चलती जिप्सी में आग लग गई। चालक ने जिप्सी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जिप्सी पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को थानाभवन से शामली की तरफ जिप्सी आ रही थी। जिप्सी को एक युवक चला रहा था। जब वह साईं मंदिर के निकट पहुंची तो अचानक जिप्सी में आग लग गई। आग लगती देख जिप्सी चालक ने कूदकर जान बचाई। जिप्सी में आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और भीषण आग पर मशक्कत कर काबू पाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयंकर आग... फिर धमाके के साथ फटी इमारत, घंटों तक दहशत में रहे लोग, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि जिप्सी में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी गई थी। आग में जिप्सी जल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिप्सी को एक युवक चला रहा था, जो आग लगने के दौरान कूदकर वहां से चला गया था। शाम तक भी जिप्सी चालक या उसके मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जिप्सी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/