{"_id":"5cee308ebdec2207014a1ba5","slug":"fire-in-the-power-loom-factory-in-meerut-fire-brigade-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के सरधना में पावरलूम फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के सरधना में पावरलूम फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड मौके पर
Wed, 29 May 2019 12:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 May 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
पावरलूम फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में बुधवार सुबह एक पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
सरधना के मोहल्ला गोमती नगर में स्थित एक पावर लूम फैक्टरी में अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। लोगों ने फैक्टरी से धुआं उठता देख पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया जा रहा है। आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/