फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire in shop, complaint lodged against unknown youth

Meerut News: दुकान में आग, अज्ञात युवकों के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 20 Dec 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fire in shop, complaint lodged against unknown youth
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन में बृहस्पतिवार देर रात कोल्ड ड्रिंक-सिगरेट की दुकान में आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे चार फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। दुकान संचालक राजीव कुमार शर्मा ने अज्ञात युवकों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजीव कुमार शर्मा जागृति विहार एक्सटेंशन में किराए पर रहते हैं। उन्होंने पास में ही कोल्ड ड्रिंक-सिगरेट बेचने की दुकान खोली हुई है। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी जानकारी मेडिकल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर बुझाई। राजीव ने आरोप लगाया कि अज्ञात युवकों ने दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है। उन्होंने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल पुलिस जांच कर रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed