{"_id":"58b1cdcc4f1c1b1b4bb24e14","slug":"fire-in-garment-shop-12-lakh-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों की दुकान में आग, 12 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ों की दुकान में आग, 12 लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट थाने के पास शनिवार तड़के चार बजे कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने चार लोगों पर साजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नीचा सद्दीकनगर निवासी मो. यूसुफ पुत्र अख्तर की लिसाड़ीगेट थाने के पास मेन चौपले पर बांबे गारर्मेंट्स के नाम से दुकान है। शनिवार तड़के करीब चार बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख लोगों ने व्यापारी को फोन कर सूचना दी। व्यापारी आनन-फानन में पहुंचा और कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची। आधा घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। व्यापारियों का कहना था कि यदि फायर ब्रिगेड कुछ और मिनट नहीं पहुंचती तो आसपास की दुकान भी आग की चपेट में आ सकती थीं। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसकी चार लोगों से रंजिश चल रही है, उसे अंदेशा है कि उन्होंने ही साजिश के तहत आग लगाई है। आग से दस से 12 लाख का सामान जल गया। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ने कहा कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। लिसाड़ीगेट के एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पत्थर उखड़ा हुआ था
दुकान के शटर के नीचे एक पत्थर उखड़ा हुआ था। पीड़ित ने कहा कि हो सकता है कि पत्थर और शटर के बीच में कपड़ा डालकर आग लगाई हो। रात में लाइट के स्विच बंद थे, ऐसे में शार्ट सर्किट से आग नहीं लग सकती।