फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire in boiler cable of sugar mill in Shamli and jaam on road

यूपी: बॉयलर केबल में लगी आग, फिर बंद हुई शामली मिल, सड़कों पर लगा लंबा जाम

Thu, 12 Nov 2020 01:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Nov 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in boiler cable of sugar mill in Shamli and jaam on road
बॉयलर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

शामली शुगर मिल पर फिर नया संकट आ गया है। गुरुवार सुबह शुगर मिल के बॉयलर केबल में शॉर्ट सर्किट होने से बाहर पड़ी बैगास में आग लग गई। आग से मिल में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुगर मिल फिर से बंद हो गई है। जिससे गन्ना लेकर आने वाले किसानों की लाइन लगनी शुरू हो गई है। त्योहार के दिन शहर में फिर जाम के हालात हो सकते हैं। 
विज्ञापन


वहीं मिल की ओर से किसानों को मैसेज भेजकर गन्ना नहीं लाने के लिए अनुरोध किया गया है। मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बॉयलर के केबिल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। फिलहाल मिल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो का साथी 'गैंगस्टर' केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में पहुंचा, फोटो हुए वायरल

उधर, हरियाणा के करनाल में नंगला चौक पर किसी वाहन के खराब हो जाने से जाम लग गया। रात तीन बजे लगा जाम शामली शहर की ओर बढ़ता जा रहा है। हरियाणा बॉर्डर से शामली की ओर करीब पांच किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतार लगी है। भारी वाहनों के साथ ही सवारी गाड़ियां भी फंसी हुई हैं। वाहन थोड़ी देर के लिए सरकते हैं और फिर जाम में फंस जाते हैं। जाम के कारण त्योहारी सीजन में अपने घरों को लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed