फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो का साथी 'गैंगस्टर' केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में पहुंचा, फोटो हुए वायरल

Thu, 12 Nov 2020 12:07 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Nov 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Gangster of criminal Badan Singh Baddo reached under the protection of Union Minister Sanjeev Balyan and photo viral
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के साथ पपीत बढ़ला (बायें से पहला सफेद शर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और गिरिराज सिंह के कार्यक्रम में एक ऐसा व्यक्ति देखा गया है, जिसे ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो का साथी बताया जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, मेरठ कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष विराट सिंह ही मौजूद थे। इस दौरान बद्दो का साथी पपीत बढ़ला भी मौजूद था। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

UP Crime News: Gangster of criminal Badan Singh Baddo reached under the protection of Union Minister Sanjeev Balyan and photo viral
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के साथ पपीत बढ़ला - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, बद्दो की कोठी कुर्क करने के बाद पुलिस बद्दो के 17 साथियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने इसकी लिखा-पढ़ी पूरी कर सूची अधिकारियों को भेज दी। सूची में पपीत के साथ मुकुट महल होटल का मालिक मुकेश गुप्ता और अनिल छाबड़ा समेत और भी लोग हैं। कहा जा रहा है कि यह जानकारी होने के बाद से पपीत खुद को गैंगस्टर की कार्रवाई से बचाने में जुट गया है। माना जा रहा है कि इसके लिए उसे राजनीतिक शरण की जरूरत है।

UP Crime News: Gangster of criminal Badan Singh Baddo reached under the protection of Union Minister Sanjeev Balyan and photo viral
कुख्यात बदन सिंह बद्दो

यही कारण है कि कार्यक्रम में दोनों मंत्रियों के साथ पपीत के फोटो उसके ही साथियों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पुलिस में भी खलबली मच गई है। पुलिस पपीत के मंत्रियों के कार्यक्रम में जाने या उसे वहां ले जाने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Gangster of criminal Badan Singh Baddo reached under the protection of Union Minister Sanjeev Balyan and photo viral
वीरान हुई बद्दो की कोठी - फोटो : अमर उजाला

कुर्की के बाद बद्दो के करीबी बेचैन
बद्दो के करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जानकारी पर उससे जुड़े लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। वे हर उस व्यक्ति से मदद की जुगाड़ में लगे हैं, जो उन्हें पुलिस से बचा सके। बद्दो के कुछ साथी गुप्त स्थानों पर जा छिपे हैं। 

विज्ञापन
UP Crime News: Gangster of criminal Badan Singh Baddo reached under the protection of Union Minister Sanjeev Balyan and photo viral
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

आदेश मिलते ही गैंगस्टर
बदन सिंह बद्दो, पपीत बढला, अनिल छाबड़ा और मुकेश गुप्ता समेत कई लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए लिखा-पढ़ी हो चुकी है। अधिकारियों के निर्देश मिलते ही गैंगस्टर लगा दिया जाएगा। - अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed