{"_id":"5fb79e3a8ebc3edc0f59e666","slug":"fire-in-a-warehouse-and-burned-goods-worth-ten-lakhs-rupees-in-shastrinagar-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गोदाम में लगी भीषण आग, दस लाख रुपये का सामान जलकर राख, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गोदाम में लगी भीषण आग, दस लाख रुपये का सामान जलकर राख, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Fri, 20 Nov 2020 04:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Nov 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर के एल ब्लाक में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं गोदाम में रखा करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि शास्त्रीनगर के एल ब्लाक निवासी विकास गर्ग का विकास गर्ग हॉस्पिटल के बराबर में चिकिन एम्पोरियम के नाम से नीचे दुकान और ऊपर गोदाम है। वहीं शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शॉट शर्किट से आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरी-तफरी मच गई। वहीं विकास गर्ग हॉस्पिटल के प्रबंधक शकील सेफी आग बुझाने का प्रयास करते हुए मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक दिन की थानाध्यक्ष के तेवर देख अफसर हैरान, कृतिका को डॉक्टर तो रानी को बनना है आईपीएस, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/