फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in straw heap under suspicious circumstances

Meerut News: संदिग्ध परिस्थिति में पुआल के ढेर में लगी आग

Tue, 12 Nov 2024 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in straw heap under suspicious circumstances
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। आग से पुआल का ढेर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पुआल का ढेर जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

कस्बा निवासी हामिद व वकील ने बताया कि वह दूध की डेयरी का काम करते हैं। उन्होंने हरियाणा से पशुओं के चारे के लिए धान की पुआल लाकर रखी थी। सोमवार की दोपहर पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। आसमान में धुएं का गुब्बार उठते देख कस्बा के लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम भी आग पर काबू नहीं पा सकी। डेयरी संचालकों ने बताया कि आग के कारण करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed