फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in power loom factory, ten members of the same family got burnt

Meerut News: पावरलूम फैक्टरी में लगी आग, एक ही परिवार के दस सदस्य झुलसे

Sat, 29 Nov 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in power loom factory, ten members of the same family got burnt

विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी में शुक्रवार को नूर मोहम्मद की पावरलूम फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर रह रहा परिवार फंस गया। इसके दस सदस्य झुलस गए। पड़ोसियों की तत्परता और दमकल टीम की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। नूर मोहम्मद व उसके दो बेटे जुमे की नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान पावरलूम फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूत, कपड़ा और बोरों ने पल भर में ही आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक फैल गई। आग की लपटों और धुएं को देखकर पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तुरंत दमकल टीम को सूचना दी। कुछ पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी बीच, नूर मोहम्मद और उसके दोनों बेटे नमाज पढ़कर लौट आए। उन्होंने दूसरी मंजिल के कमरों के दरवाजे तोड़े और आग में फंसे परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए अंदर घुस गए। हादसे में नूर मोहम्मद, उनकी पत्नी रूकसाना, बेटा तैय्यब, शबाना पत्नी तैय्यब, आठ साल की रोशनी पुत्री तैय्यब, नूर आलम पुत्र नूर मोहम्मद, मुस्कान पत्नी नूर आलम, नूर आलम की दो साल की बेटी नबिया, नूर मोहम्मद की बेटी मुन्नी और उसका बेटा अबू तालिब झुलस गए। तैय्यब गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें शास्त्रीनगर के सनफोर्ड अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, मुस्कान और नबिया भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत की। अथक प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि, आग पर काबू पाने तक फैक्टरी और ऊपरी माले पर बने मकान को भारी नुकसान हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आग की घटना में फैक्टरी के ऊपर पूरा परिवार फंस गया था। उन्हें लोगों ने समय पर बाहर निकाला। परिवार के लोग कुछ ही झुलसे हैं। इनमें से तीन परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

--------------------
सब्जी की दुकान में लगी आग

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म निवासी मुकुल की मेरठ मेडिकल के सामने सब्जी की दुकान है। बृहस्पतिवार रात दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। देर रात किसी का फोन आया कि दुकान में आग लग गई। जब तक वह वहां पहुंचे तब तक दुकान में रखा सामान जल गया था। आग किस कारण से लगी है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। दुकानदार के अनुसार करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed