{"_id":"685704f8fc746c9a15003e57","slug":"fire-broke-out-in-paint-warehouse-goods-worth-lakhs-burnt-meerut-news-c-27-1-smrt1007-152786-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला
Sun, 22 Jun 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। शॉर्ट सर्किट से पेंट के गोदाम में आग लग गई। फायर बिग्रेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का समान जल चुका था।
धामपुर रोड स्थित पीएनबी बैंक की शाखा के पास गांव कादीपुर निवासी विशाल चौधरी का मकान व दुकान है। धामपुर क्षेत्र के गांव कुंवर बसेड़ा निवासी राजीव कुमार ने उसमें पेंट की दुकान खोल रखी है। वहीं पीछे मकान में गोदाम बना रखा है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात में गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे धुआं उठता देख पड़ोसियों ने गोदाम स्वामी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। धामपुर, नगीना व चांदपुर से पहुंची फायर बिग्रेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत कर तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी राजीव कुमार ने आग से सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही है।