फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in a wooden shop in Lisadigate Meerut

Meerut: लकड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 25 Jun 2022 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jun 2022 11:25 AM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची सात दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in a wooden shop in Lisadigate Meerut
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट में शनिवार सुबह लकड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने पहुंची। दमकल की सात गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के माधवनगर में लकड़ी की दुकान और चौखट बनाने का कारखाना है। सुबह 5.30 बजे आसपास के लोगों ने बाहर देखा कि लकड़ी की दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं तो फौरन दुकान मालिक को सूचना दी। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने के बारे में बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:अग्निपथ योजना पर बोले नरेश टिकैत: अग्निवीर की ट्रेनिंग देकर युवाओं को बनाया जा रहा अपराधी, भाजपा के लोग ही इसे बता रहे गलत
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। आग बढ़ती देख आसपास के लोग घबरा गए कहीं यह आग दूसरे मकानों तक न पहुंच जाए।

देखते-देखते जल गई पूरी दुकान
स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी देर में ही पूरी दुकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। दुकान मालिक इमरान ने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया है। इमरान का कहना है कि आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है।


बताया कि सुबह 5.30 बजे उसके पास पड़ोसियों का फोन आया और दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना पर वह तुरंत दुकान की तरफ आया तो देखा कि दुकान जल रही थी, आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं।

इमरान का कहना है कि हाशिमपुरा में रहने वाले जावेद, आसिफ और शबनम तीन लोगों से उसका कुछ विवाद चल रहा है, उन लोगों ने तीन दिन पहले धमकी दी थी कि तुझे बर्बाद कर देंगे, तेरी दुकान जला देंगे। उन्हीं ने मेरी दुकान जलाई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed