फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in Saharanpur-Delhi passenger train in Meerut

यूपी: मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, दो कोच जले

Sat, 05 Mar 2022 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Mar 2022 08:03 AM IST
सार

मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि जिन कोच में आग लगी, उनके यात्री तुरंत बाहर निकल गए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Fire breaks out in Saharanpur-Delhi passenger train in Meerut
सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई। जैसे ही धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी।

विज्ञापन


दौराला स्टेशन पर सुबह 7.10 पर ट्रेन पहुंची थी। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतज़ार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली नौकरीपेशा यात्री सफर करते है। कोच में आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के इंतजाम नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में आग लगने के बाद अन्य कोच को बचाने के लिए यात्रियों ने धक्का लगाकर ट्रेन को आगे खिसकाया। बताया गया कि यात्रियों ने खुद ट्रेन के अन्य कोचों को अलग करते हुए धक्का लगाकर स्टेशन की ओर बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकौती में ही डिब्बों से आने लगी थी बदबू
दैनिक यात्रियों ने बताया कि सकौती में ही ट्रेन के डिब्बों से बदबू आने लगी थी, लेकिन जब गाड़ी दौराला स्टेशन पर पहुंची तो कुछ आग दिखाई दी। इसके बाद तुरंत दोनों डिब्बों से यात्री नीचे उतरने शुरू हो गए। कुछ ही देर बाद ट्रेन मे लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। खतौली निवासी अश्वनी, योगेश और अरुण ने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देखकर यात्री दहशत में आ गए। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। यात्री उतरकर बसों के द्वारा अपने गणतव्य की ओर रवाना हुए। ट्रेन में आग लगने के कारण वह आज ड्यूटी पर नहीं गए वापस अपने घर खतौली लौट आए।

यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें

Fire breaks out in Saharanpur-Delhi passenger train in Meerut
ट्रेन में धक्का लगाते यात्री।

कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
दौराला रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग लगने के बाद दिल्ली-मेरठ रूट भी प्रभावित हो गया है। सुबह के समय कई महत्वपूर्ण ट्रेन वाया मेरठ होकर देहरादून और दिल्ली के लिए जाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी है। शताब्दी को मेरठ सिटी स्टेशन पर रोका गया है। वहीं इसके अलावा जम्मू से चलकर वाया मेरठ होकर दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को सकौती स्टेशन पर रोका गया है। वहीं प्रयागराज से चलकर वाया मेरठ, सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को भी सिटी स्टेशन पर रोका गया है। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी अभी मुजफ्फरनगर खतौली स्टेशन पर रोकी गई हैं। हवा तेज होने के कारण आग को पूरी तरह बुझाने का कार्य प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: खौफ के वो 10 घंटे: इधर से उधर दौड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में हर तरफ मचती रही भगदड़, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप

तीन घंटे से अधिक ठप रहने के बाद दिल्ली मेरठ रेल यातायात खोल दिया गया है। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन पर एक घंटे 43 मिनट खड़े रखना पड़ा। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस को अब देहरादून की ओर चला दिया गया है।

मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन 10:30 बजे शुरू कर दिया गया। जिसके बाद मेरठ सिटी स्टेशन पर खड़ी शताब्दी और नौचंदी एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर की ओर रवाना किया गया। हालांकि मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ आने वाली ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है। अभी तक एक भी ट्रेन सिटी स्टेशन नहीं पहुंची है। खतौली से जनशताब्दी चल पड़ी है। शालीमार एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे लेट है। दिल्ली अंबाला इंटरसिटी भी अभी मुजफ्फरनगर की ओर से नहीं आई है। वहीं उत्कल एक्सप्रेस और सुपर एक्सप्रेस भी कई घंटे की देरी से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed