{"_id":"6901099279f1ee98aa02446d","slug":"fire-breaks-out-in-house-under-suspicious-circumstances-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110536-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग
विज्ञापन
घर में आग लगने पर दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला तिहाई में मंगलवार रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से परिवार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पहली मंजिल में फंसे लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला। धुएं से दम घुटने से एक पुरुष, दो महिलाओं और दो बच्चियों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परिवार के लोगों का कहना है कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है।
मोहल्ला तिहाई निवासी जुनैद पुत्र इब्राहिम शादी विवाह में डेकोरेशन का कार्य करता है। पास ही दुकान है और संकरी गली में घर है। उसके मकान में रात करीब 10 बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर आए। परिजन व बच्चों में चींख-पुकार मचने लगी। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी पूनम जादौन मौके पर पहुंची और फायर स्टेशन पर सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इससे पहले ही लोगों ने सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान जावेद, महिला फरहाना, आशमा व दो बच्ची माहीन (16) व फाजिया (12) धुएं के गुबार में आकर बदहवास सी हो गई।
उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिन्हें प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। परिवार के सदस्य फरहत का कहना है कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट है। बिजली के तारों में आग लगी जिससे कपड़ाें में आग लग गई। आग बुझाने पहुंचे फायर कर्मी सचिन का कहना है कि फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।