फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in cardboard-laden truck on NH-58; firefighters bring blaze under control after five hours.

Meerut News: एनएच-58 पर गत्ते से भरे ट्रक में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पांच घंटे में पाया काबू

Sat, 03 Oct 2026 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cardboard-laden truck on NH-58; firefighters bring blaze under control after five hours.
चालक ने ट्रक से बाहर निकलकर दी सूचना, तीन दमकल वाहन पहुंचे मौके पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे कानपुर से मुजफ्फरनगर जा रहे गत्ते से भरे ट्रक में आग लग गई। चालक संजय ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बढ़ने पर पुलिस व दमकल को सूचना दे दी। तीन वाहन लेकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एफएसओ विश्वास गर्ग ने बताया कि शुक्रवार रात 11:08 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। एनएच-58 पर यूपी-15 होटल के पास ट्रक में आग लगी थी। तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। ट्रक के अगले हिस्से में आग लगी थी। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। ट्रक में गत्ता होने के कारण तीन वाहनों को मौके पर बुलाया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग और धुएं पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक काफी गत्ता जल चुका था। आग लगने की सूचना पर परतापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। आग लगने के दौरान हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ था। पुलिस ने कुछ देर में ही यातायात सुचारु कर दिया।
विज्ञापन


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed