फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in a procession's bus on Garh Road, 55 passengers left

गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, 55 यात्री बचे

Mon, 24 Oct 2022 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a procession's bus on Garh Road, 55 passengers left
गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, 55 यात्री बचे
विज्ञापन

मेरठ/भावनपुर। गढ़ रोड पर रविवार रात साढ़े आठ बजे मुजफ्फरनगर से लौट रही बरात की बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। बरातियों में चीख-पुकार मच गई। चालक और परिचालक बस को छोड़कर फरार हो गए। कुछ यात्री बस से कूद गए तो कुछ ने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी जान बचाई। इस बस में 55 लोग सवार थे। गनीमत रही कि इनकी जिंदगी बच गई। यह घटना पेट्रोल पंप के पास हुई। यदि जलती बस थोड़ा और करीब पहुंचती तो और बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद जेसीबी से बस को रास्ते से हटाया गया।
किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्ढ़ा निवासी 21 वर्षीय समद की बरात रविवार सुबह मुजफ्फरनगर के गांव दुल्हेरा में गई थी। रात के समय बरात लौट रही थी। बस में करीब 55 बराती सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। जब यह बस गढ़ रोड स्थित जयभीम नगर के सामने पहुंची तो अचानक बस में आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। बस के इंजन के पास से धुआं उठता देखा तो चालक और परिचालक न बस को साइड में खड़ा कर दिया और कूदकर भाग गए। वहीं, बरातियों ने बचाव-बचाव चिल्लाना शुरू कर दिया। कुछ राहगीरों ने आनन-फानन में यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की। कई यात्री तो बस से कूद भी गए। सूचना मिलने पर दमकल की टीम गाड़ी लेकर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल टीम के मुताबिक किसी वायर में शार्ट सर्किट से यह हादसा हुआ है। भावनपुर थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें अन्य वाहनों से भिजवाया गया।
विज्ञापन

--
आग देखकर लगा, अब बचना मुश्किल
- बस में सवार कुछ यात्रियों ने कहा कि अचानक बस में आग देखकर वे बदहवास से हो गए थे। ऐसा लगा कि अब बचना मुश्किल होगा। गनीमत रही कि समय रहते बस से निकल गए, अन्यथा जान खतरे में पड़ गई थी। गढ़ रोड पर रहने वाले सुमित ने बताया कि आग लगने के बाद चालक और परिचालक बस सड़क पर छोड़कर फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने जेसीबी को मंगवाकर बस को पेट्रोल पंप से आगे सुरक्षित जगह पर खड़ा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वीडियो तो बनाते रहे, आग बुझाने की नहीं की कोशिश
दीपावली पर्व के कारण अधिकतर दुकानें सजी हैं और सड़कों से बाजारों तक भीड़ है। कुछ लोग बस में आग देखकर वीडियो तो बनाते रहे, लेकिन आग बुझाने के प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed