{"_id":"6b0084a556e0452d200ca710","slug":"fire-breaks-out-in-a-house-in-khandawali-home-guard-sustains-burns-while-attempting-a-rescue-meerut-news-c-73-1-smrt1029-109482-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खंदावली में मकान में लगी आग, बचाव में होमगार्ड के हाथ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खंदावली में मकान में लगी आग, बचाव में होमगार्ड के हाथ झुलसे
विज्ञापन
- होमगार्ड ने बाहर निकाले गैस सिलिंडर, नकदी और जमीन के कागजात, घरेलू सामान राख
- सूचना देने पर भी नहीं पहुंची दमकल गाड़ी, ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव खंदावली में शुक्रवार दोपहर एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में करीब 75 हजार रुपये नकदी, जमीन के कागजात और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। थाना में तैनात होमगार्ड कृष्ण त्यागी ने जलते मकान से दो गैस सिलिंडर बाहर निकालकर एक बड़ा हादसा टाल दिया।
गांव खंदावली निवासी दीपक त्यागी पुत्र रजनीश त्यागी के मकान में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में आग लगती देख परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान के अंदर दो गैस सिलिंडर रखे होने की जानकारी मिलने पर सभी की चिंता बढ़ गई।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे होमगार्ड कृष्ण त्यागी ने साहस दिखाया। उन्होंने जलते मकान के अंदर प्रवेश किया और जान की परवाह किए बिना दोनों गैस सिलिंडरों को बाहर निकाल लिया। इस साहसिक प्रयास में उनके दोनों हाथ झुलस गए। ग्रामीणों ने होमगार्ड के साहस की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते सिलिंडर बाहर नहीं निकाले जाते तो बड़ा विस्फोट हो सकता था।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना देने के काफी देर बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने स्वयं सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी रास्ते से ही लौट गई। घटना में घर का जरूरी सामान, करीब 75 हजार रुपये नकदी और जमीन के महत्वपूर्ण कागजात जल गए।
सीओ विश्व ज्योति राय का कहना है कि ग्रामीणों और होमगार्ड के प्रयासों से बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। होमगार्ड को प्रोत्साहित करने के लिए उनका नाम आगे भेजा जाएगा।