फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out at Rapids under construction station in Meerut

Meerut: रैपिड के निर्माणाधीन स्टेशन पर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

Wed, 28 Feb 2024 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

मेरठ में दुल्हैड़ा चुंगी के सामने रैपिड के निर्माणधीन स्टेशन में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेफिक रुकवाया।

विज्ञापन
Fire breaks out at Rapids under construction station in Meerut
रैपिड के ट्रैक पर लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में बुधवार को पल्लवपुरम स्थित दुल्हैड़ाचुंगी पर निर्माणधीन रैपिड के स्टेशन में आग लग गई। आग लगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन

 

 सूचना के बाद भी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रेफिक को रोक दिया, जिस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन हो गई। 

विज्ञापन


निर्माणधीन रैपिड स्टेशन पर बुधवार को कर्मचारी सरिया बांध रहे थे। सरिया बांधने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर नीचे उतरे और अन्य कर्मचारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Fire breaks out at Rapids under construction station in Meerut
रैपिड के ट्रैक पर लगी आग - फोटो : Amar Ujala
एकत्रित हुए कर्मचारियों हाइड्रा मंगाकर खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रेफिक को रोक दिया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो, जिस कारण जाम की स्थिति उत्पन हो गई। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं, अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

बताया गया कि जिस स्थान पर आग लगी है, उसे पीयर कैप कहा जाता है। पीयर कैप में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली और आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed