फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire break out in scrap warehouse in Meerut and loss of many lakhs

मेरठ: गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें देख कांप उठे लोग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Wed, 04 Oct 2023 08:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Oct 2023 08:11 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। वहीं, आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख लोग कांप उठे। बताया गया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire break out in scrap warehouse in Meerut and loss of many lakhs
गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बुधवार की शाम को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित रद्दी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अवैध रूप से गोदाम संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार निवासी देवेश गोयल का ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सरस्वती लोक के निकट रद्दी की कतरन का गोदाम है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने गोदाम से धुआं उठता देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी फायर कंट्रोल रूम में दी।

विज्ञापन

इसी दौरान धुएं ने भीषण आग का रूप ले लिया और गोदाम से ऊंची-ऊंची लपेटें उठने लगीं। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP

आग लगने से जहां लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है तो वहीं क्षेत्रवासियों ने अवैध रूप से गोदाम संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते गोदाम में आग लगी थी। गोदाम मालिक से गोदाम संचालन के कागजात मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed