फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firce fire in a wood factory in saharanpur, fire workers control the after hard work

सहारनपुर: लकड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

Sun, 06 Sep 2020 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Sep 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
firce fire in a wood factory in saharanpur, fire workers control the after hard work
fire - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार देर रात थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत गंगा कालोनी में एक लकड़ी के कारखाने में भीषण आग लगने से करीब 20 लाख का नुकसान हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखाना मालिक ने इस सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पुलिस को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर क्षेत्र में मानकमउ रजबाहे पटरी पर गंगा कालोनी में सचिन पालीवाल पुत्र नरेश कुमार पालीवाल का सागर हैण्डीक्राफ्ट के नाम से लकडी का कारखाना है, सचिन पालीवाल शनिवार रात्रि लगभग 8 बजे कारखाने को बंद करके अपने घर चले गये थे।
विज्ञापन

रात्रि लगभग 1 बजे के करीब अचानक आग लग जाने के कारण लकड़ी से बने सामान, उपकरण, मोटर जनरेटर इत्यादि जलकर स्वाहा हो गये।

सचिन ने बताया कि जैसे उसे पडौसियों द्वारा सूचित किया गया कि उसके कारखाने में आग लग गयी है तो वह तुरंत परिजनों संग मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तो फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाडियां भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गयी लेकिन आग इनकी भयंकर थी कि आग पर घंटों मशक्कत करने के बाद ही काबू पाया गया। लेकिन तब तक उसका करीब 15-20 लाख रूपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

सचिन पालीवाल ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि कारखाने की दीवारें तक फट गयी और सीढियां टूटकर नीचे गिर गयी। उसने यह भी बताया कि कारखाने में जो भी सामान रखा हुआ था वह सब जलकर राख हो गया।

सचिन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है लेकिन उन्हें शक है कि यह आग शार्ट सर्किट से न लगकर किसी के अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लगायी गयी है जो उसे हानि पहुंचाना चाहता है।

पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में सचिन पालीवाल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग करते उन्हें आर्थिक मुआवजा भी दिलाये जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से उसने मेहनत करके अपना कारखाना तैयार किया था जिसके सदमे से वह उबर नहीं पा रहा है। कारखाने में आग लगने के कारण परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed