फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against four youths on charges of molesting a young woman

Meerut News: युवती से छेड़छाड़ का आरोप, चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four youths on charges of molesting a young woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने दौराला थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 13 अक्तूबर की सुबह वह एक परिचित के यहां गई थी। आरोप है कि तभी आरोपी अंकुर, अभिषेक, मोनू और विजय वहां पहुंचे। इनमें से तीन युवक घर के बाहर खड़े रहे, जबकि अंकुर घर के अंदर आ गया। आरोप है कि अंकुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और हाथ पकड़कर घर के अंदर खींचने लगा। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख चारों युवक वहां से भाग गए। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed