फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against four people, including the husband, for demanding dowry.

Meerut News: दहेज मांगने पर पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 05 Oct 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people, including the husband, for demanding dowry.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी बबीता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सुरेश चंद, ससुर, सास और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बबीता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी बागपत के साकरौद गांव निवासी सुरेश चंद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। बताया कि उसने और उसके मायके पक्ष के लोगों ने कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी मांग कम नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। परेशान होकर बबीता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed