फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against four people, including a woman, for alleged extortion while posing as a MEDA official.

Meerut News: मेडा का अधिकारी बन वसूली का आरोप, महिला समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people, including a woman, for alleged extortion while posing as a MEDA official.
-घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की समर कॉलोनी में मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी बनकर निर्माणाधीन मकान के मालिक से अवैध वसूली का प्रयास करने के मामले में मेडा के अनुचर की तहरीर पर पुलिस ने युवती रिदा समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई थी।
मेडा के अनुचर कुंवरपाल ने लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि समर कॉलोनी स्थित दिलदार डेयरी के सामने श्याम नगर समर गार्डन में दिलदार करीब 40 वर्ग गज के भूखंड पर आवासीय भवन का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान युवती रिदा अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंची और खुद को मेडा का अधिकारी व कर्मचारी बताते हुए निर्माणकर्ता को धमकाकर धन वसूलने का प्रयास किया था। पैसे नहीं देने पर काम बंद करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एक युवक ने वसूली का विरोध किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद एमडीए अधिकारियों ने मामले की जांच कराई, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed