{"_id":"6a1eed4a402e7db53d0400bc","slug":"fir-registered-against-four-for-cutting-mango-trees-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105872-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आम के पेड़ काटने के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आम के पेड़ काटने के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मंडौरा गांव में आम के 15 पेड़ काटने के मामले में वन दरोगा ने चार लोगों के खिलाफ दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पेड़ों को बिना अनुमति काटकर वन संरक्षण संबंधी नियमों का उल्लंघन किया गया।
वन दरोगा संजीव कुमार ने दौराला थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सूचना मिली थी कि मंडौरा गांव में आम के पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। सूचना पर वह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में एक निजी खेत में आम के 15 कटे हुए पेड़ों की जड़ें जमीन पर पड़ी मिलीं। जड़ों की स्थिति से प्रतीत हुआ कि पेड़ों को दो से तीन दिन पहले किसी यंत्र की सहायता से उखाड़कर काटा गया था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें जानकारी मिली कि खेत स्वामी अनुज, विवेक व ओपी राणा ने ठेकेदार कैली गांव निवासी फरमान से तीन दिन पूर्व इन पेड़ों को कटवाया था। इसके बाद वन विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
वन दरोगा की शिकायत पर दौराला थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।