{"_id":"61b268b2a64ac610253e0650","slug":"fir-registered-against-five-persons-in-lady-murder-case-meerut-news-mrt568368898","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में शिक्षक पति और रिटायर्ड फौजी ससुर समेत 5 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में शिक्षक पति और रिटायर्ड फौजी ससुर समेत 5 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत के मामले में शिक्षक सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज
मोदीपुरम (मेरठ)। रोहटा रोड स्थित गोल्ड कोस्ट कालोनी में बुधवार शाम महिला मनीषा की मौत के मामले में उसके पति एवं शिक्षक रवि चौधरी, देवर बॉबी, सन्नी और ससुर राजकुमार, सास गुड्डी सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला का शव कमरे में फंदे के साथ मिला था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सैनिक कालोनी पलवल फरीदाबाद हरियाणा निवासी मनीषा (30) पुत्री सूरज सिंह फोगाट की शादी यहां रवि चौधरी से हुई थी। रवि कंकरखेड़ा क्षेत्र में ही शिक्षक है। महिला के भाई सन्नी सिंह फोगाट ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार रात नौ बजे मनीषा की मौत हो गई है। पुलिस जब पहुंची तो महिला का शव बेड पर था शरीर पर चोट के निशान मिले।
भाई का आरोप है कि शादी के बाद 12 लाख रुपये दे चुके हैं। बेटे विहान के जन्मदिन पर भी दहेज मांगा गया है। शादी के दो साल बाद पांच लाख उसके बाद दो- दो लाख रुपये दो बार दिए। पांच माह पहले 75 हजार रुपये दिए। भाई की तहरीर पर पति रवि, पिता, राजकुमार, सास गुडडी, देवर सनी व बॉबी व के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
--
मनीषा ने भाई को किया था फोन
- सन्नी ने आरोप लगाया कि बहन ने मंगलवार को कॉल करके बताया था की सास गुड्डी ने उसके बाल पकडे़, पति और देवर ने कमरे में बंद करके पीटा। ससुर ने गला दबाया। वह जान बचाने के लिए चीखती रही, मगर उसकी किसी ने नहीं सुनी। बहन की हत्या कर आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। बुधवार पति रवि ने कॉल करके मनीषा की मौत के बारे में जानकारी दी और कहा कि आकर शव ले जाना।
--
बेटे को लेकर मामा और नाना
मोदीपुरम। तीन साल के मासूम विहान को नहीं पता था कि उसकी मां चली गई। कंकरखेडा थाने पहुंचे मनीषा के परिजनों ने जब विहान को देखा तो उनके भी आंसू नहीं थमे। मामा सन्नी ने उसे गोद उठा लिया। बच्चा कभी रोता तो कभी हंसते हुए खेल रहा था। परिजन बाद में उसे अपने साथ ही ले गए। घटना के बाद से रवि और उसके परिजन फरार हैं।
--
मृतक मनीषा के भाई ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीएम कराने के बाद शव मायके वालों को दे दिया है। अभी रवि और उसके परिजन फरार है उनकी तलाश की जा रही है। - सुबोध कुमार सक्सेना, इंस्पेक्टर कंकरखेडा