{"_id":"6a99a191347c9a717c0e04d1","slug":"fir-registered-against-15-people-including-a-woman-in-the-case-of-the-assault-on-a-delivery-boy-meerut-news-c-72-1-mct1010-158782-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डिलीवरी बॉय से मारपीट के मामले में महिला समेत 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डिलीवरी बॉय से मारपीट के मामले में महिला समेत 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ईरा गार्डन में डिलीवरी बॉय को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में ब्रह्मपुरी थाने पर महिला समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी घर से फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी दीपक गुप्ता ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय है। बुधवार देर रात उसे ईरा गार्डन निवासी महिला सैजल मेवाती के यहां एक पार्सल डिलीवर करने भेजा गया था। जलभराव के कारण पार्सल पहुंचाने में देरी होने पर आरोपी महिला ने परिजन और अन्य लोगों के साथ मिलकर दीपक को बंधक बनाकर मारपीट की। हिंदू संगठनों ने मारपीट के विरोध में माधवपुरम चौकी पर हंगामा किया था।
सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि दीपक की तहरीर पर सैजल समेत 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान को आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --