फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR of clash in two groups

कैली में दो पक्षों में संघर्ष का मामला दर्ज

Thu, 22 Aug 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR of clash in two groups
खरखौदा। गांव कैली में अनुसूचित जाति एवं त्यागी समाज में वर्चस्व को लेकर करीब एक पखवाडे़ से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में बीते सोमवार को फिर से मारपीट हो गई। जिसमें पहले त्यागी समाज के कुछ युवकों ने अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट कर दी। इस पर अनुसूचित जाति के सैकड़ों युवकों ने पथराव किया। जिसमें एक वृद्धा घायल हो गई थी। हालांकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने दोनों ओर से बलवा समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बिष्ट के अनुसार पंद्रह दिन पहले गांव कैली में अनुसूचित जाति एवं त्यागी समाज के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें पुलिस ने त्यागी समाज के युवकों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को एक बार फिर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट कर दी। इससे क्षुब्ध अनुसूचित जाति के सैकड़ों युवकों ने पथराव तथा तोड़फोड़ की थी। इसमें दूसरे पक्ष की एक वृद्धा घायल हो गई थी। इसकी जानकारी पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। जिसमें विनोद त्यागी पुत्र पीतम सिंह ने बताया कि उनका पौत्र गोलू बस स्टैंड पर गया था। वहां दूसरे पक्ष के जितेंद्र एवं मुकेश ने गालीगलौज तथा मारपीट की। इतना ही नहीं इस पक्ष के सुभाष, कोमल, शिवा, नरेंद्र, बंटी, अनिल, सोहन सिंह, मांगे समेत सैकड़ों लोगों हथियारों से लैस होकर आए तथा मकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान पथराव भी किया। जिसमें उनकी पत्नी संतोष घायल हो गई। वहीं, अनुसूचित जाति पक्ष के जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उस पर बीती 19 अगस्त को बाइक पर गोलू, अंकित एवं किट्टी आदि ने रॉड से हमला कर दिया। इन लोगों के साथ केशव एवं शेखर भी थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed