{"_id":"698f4174841e3f566b0bb356","slug":"fir-lodged-in-case-of-celebratory-firing-during-wedding-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111370-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादी के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादी के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Fri, 13 Feb 2026 08:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
नाै फरवरी की रात हुई थी घटना, ग्रामीण ने दर्ज कराई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव बपारसी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बपारसी निवासी जगमोहन ने शिकायत दर्ज की थी कि नौ फरवरी की रात गांव में बरात की चढ़त निकाली जा रही थी। डीजे के साथ जुलूस आगे बढ़ रहा था। आरोप है कि जैसे ही चढ़त एक घर के सामने पहुंची, उसी दौरान एक गांव निवासी अनिल ने तमंचा निकालकर हवाई फायर कर दिया। अचानक फायरिंग से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूर्व में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।