फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged for damaging construction work board

Meerut News: निर्माण कार्य बोर्ड क्षतिग्रस्त करने पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 28 May 2026 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged for damaging construction work board
रोहटा। अरनावली गांव के बाहरी छोर पर स्थित प्याऊ पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लगाए गए सूचना बोर्ड को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान स्वाति पत्नी यतिन सांगवान ने बताया कि गांव के बाहरी छोर पर स्थित प्याऊ परिसर में पार्क का निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वहां कार्य संबंधी सूचना का बोर्ड लगाया गया था। सोमवार सुबह बोर्ड टूटा हुआ मिला। इस मामले की जानकारी होने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आरोप है कि फुटेज में गांव निवासी विकास, अर्जुन, उज्ज्वल और अंकुर बोर्ड क्षतिग्रस्त करते दिखाई दिए। ग्राम प्रधान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed