{"_id":"69fe167cfe9046ed6f028105","slug":"fir-lodged-for-assaulting-dj-operator-and-snatching-his-belongings-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112283-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डीजे संचालक से मारपीट व सामान छीनने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डीजे संचालक से मारपीट व सामान छीनने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फलावदा। गांव कुंडा में डीजे बजाने से मना करने पर युवकों ने डीजे संचालक व उसके साथियों के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए डीजे गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। डीजे के एंप्लीफायर आदि छीन लिए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। घटना के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
डीजे संचालक विकुल निवासी शंकरपुर नगर कॉलोनी गांव पुट्ठा थाना परतापुर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र खोड़ दयालपुर से गांव कुंडा में 26 अप्रैल की रात बरात आई थी। बरात में डीजे बज रहा था। युवक डीजे के गानों पर डांस कर रहे थे। डीजे संचालक ने पुलिस का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया था। कहा कि 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। इसी बात पर बरातियों ने डीजे संचालक व उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी थी। आरोप था कि डीजे गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए चार एंप्लीफायर डीजे मशीन, दो सेट बीम, एक मिक्सर, ईक्यू, 10 वूफर, हाई मास्ट लाइट आदि करीब साढ़े 6 लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रिक सामान छीनकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपक, सचिन, नीशू, वंश, शिवम, आदित्य, मोंटी व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।