फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged against Madhya Ganga Canal engineer for noise pollution

Meerut News: मध्य गंगानहर के इंजीनियर के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Madhya Ganga Canal engineer for noise pollution
मेरठ। सिविल लाइन थाना पर मध्य गंगानहर के इंजीनियर हिमांशु धारियाल के खिलाफ सोमवार को ध्वनि प्रदूषण की प्राथमिकी दर्ज हुई। सोमवार रात इंजीनियर ने भाई की शादी की तैयारी के चलते अपने सरकारी आवास के पास तेज आवाज में डीजे पर गाने बजा रखे थे। अधिकारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दरोगा मोहित सक्सेना की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया की सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली की मध्य गंगानहर के सरकारी आवास में एक शादी की तैयारी का कार्यक्रम चल रहा है। देर रात तक तेज आवाज में बज रहे डीजे की वजह से आसपास में रह रहे अन्य अधिकारियों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे को बंद कराया। डीजे की आवाज मानकों से अधिक थी। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed