फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged against husband for killing woman with hammer

महिला की हथौड़े से हत्या करने का मामले में पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 26 Jun 2021 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband for killing woman with hammer
महिला की हथौड़े से हत्या करने का मामले में पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के मोहल्ला होलीवाला में पत्नी की हथौड़े से हत्या करने के मामले में महिला के मायके वालों ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं हत्यारोपी के परिजनों ने भी मायके वालों पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। फिलहाल घायल आरोपी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
नगर के मोहल्ला होलीवाला निवासी चांदनी पुत्री सलीम ने 15 वर्ष पूर्व मोहल्ला मातावाला निवासी सुमित से प्रेम विवाह किया था। चांदनी के पिता का आरोप है कि सुमित नशे का आदी है। वह चांदनी के साथ शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। तीन दिन पूर्व भी उसने चांदनी से मारपीट की थी। इसके बाद वह मायके आ गई थी। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे सुमित शराब के नशे में धुत होकर हथौडा लेकर सुसराल पहुंचा। उसने चांदनी से गाली गलौज करते हुए उसके सिर में हथौड़े से प्रहार कर मौत की घाट उतार दिया।
विज्ञापन

मायके वालों ने मौके पर ही सुमित को दबोच लिया और पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चांदनी के पिता ने पति सुमित को नामजद कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सुमित पक्ष के लोगों ने चांदनी के मायके वालों पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाना पर आई पांच बच्चों की जिम्मेदारी
शादी के बाद चांदनी ने पांच बच्चों को जन्म दिया। सबसे बड़ी बेटी खुशनुमा (12), खुशी (6), हरिश (4), मयंक (2) और दक्ष (6 माह) हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी पति के जेल जाने के बाद चांदनी के पिता पर बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है।

हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
चांदनी के शव को मायके वाले दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे और अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से करने की मांग की। पुलिस ने चांदनी के मायके वालों की सहमति मिलने पर शव ससुराल वालों को सौंप दिया। इसके बाद शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed